फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: नेशनल हाइवे पर पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक दरोगा की मौत, तीन की हालत गंभीर 

Sat, 03 Aug 2019 11:21 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी और ट्रक के बीच भिडंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत नेशनल हाइवे 709-बी पर एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के टयोढ़ी गांव के पास की है। मृतक दारोगा की पहचान शिव प्रकाश के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

पुलिस लाइन में मृतक दरोगा को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में शनिवार की शाम मृतक दरोगा श्रीपाल यादव का शव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मृतक को श्रद्धांजली अर्पित कर अंतिम विदाई दी। पुलिस कर्मी मृतक के शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए।

शनिवार को मेरठ में दरोगा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। शाम को पांच बजे के लगभग पुलिस लाइन में मृतक का शव पहुंचा तो पुलिस महकमे में शोक छा गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ लाइन आरपी सिंह, आरआई किशोर रौतेला, सीओ बागपत ओमपाल सिंह, सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, सीओ रमाला अनुज चौधरी ने मृतक को श्रद्धांजली देकर अंतिम विदार्ई दी। मृतक दरोगा के शव को लेकर पुलिस कर्मी उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें