फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुरानी रंजिश को लेकर दिन निकलते ही ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा रासना गांव, दो घायल

Tue, 15 Oct 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गोली लगने से घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरूरपुर में मंगलवार को दिन निकलते ही रासना गांव ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठा। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं पीड़ितों ने गांव के ही तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सरूरपुर थानाक्षेत्र के गांव रासना में दिन निलकते ही पुराने विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायलों को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रासना निवासी मनोज पुत्र विजयपाल राजमिस्त्री का काम करता है। कुछ महीने पहले उसने गांव के ही दीपू त्यागी पुत्र नरेंद्र त्यागी के यहां काम किया था। उसी दौरान मनोज को हार्ट अटैक पड़ गया। जिसके कारण दीपू का काम बीच में ही रुक गया। 

सोमवार सुबह दीपू अपने दो साथियों के साथ मनोज के घर पहुंच गया और काम पूरा करने की बात कही। मनोज ने दूसरा काम खत्म करने के बाद उसका काम करने की बात कही। इस बात से क्षुब्द होकर दीपू ने मनोज के साथ मारपीट करते हुए लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चला दीं। 

एक गोली मनोज के पुत्र बादल के पैर को चीरते हुए निकल गई। वहीं आरोपी ने मनोज के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जिन्हें गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें