बाइकों की भिडंत में घायल बाइक सवार रविंद्र कुमार। (मवाना)
मवाना। गांव रानी नंगला मोड़ पर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी रविंद्र घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
मंगलवार को अपराह्न के समय रविंद्र कुमार (40) बाइक पर हस्तिनापुर से मवाना की ओर आ रहा था। हस्तिनापुर रोड पर रानी नंगला मोड़ के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार रविंद्र कुमार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक सहित भाग गया। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर पीड़ित की ओर से नहीं दी गई है।