फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत का एक वार्ड और क्षेत्र पंचायत के छह वार्ड होंगे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच परिसीमन को लेकर आए आदेश के तहत जनसंख्या निर्धारण का काम पूरा हो गया है। जनपद में एक जिला पंचायत वार्ड कम होगा तो दो ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के भी छह वार्ड कम होंगे।
विज्ञापन

शासन की तरफ से त्रिपंचायत चुनाव के तहत परिसीमन की कार्रवाई के लिए 6 दिसंबर तक जनसंख्या निर्धारण करने का आदेश था। इसके तहत हुए सर्वे में जो रिपोर्ट तैयार हुई है, उसके अनुसार तीन ग्राम पंचायत नगर पंचायत बनी हैं। इनमें सरूरपुर ब्लाक की हर्रा और खिवाई हैं तो माछरा ब्लाक की शाहजहांपुर है। इन तीनों ग्राम पंचायतों के हटने के बाद 56 हजार की जनसंख्या कम हुई है।
जिला पंचायत में एक वार्ड निर्धारण का मानक पचास हजार की जनसंख्या है। हालांकि परिसीमन करते वक्त किसी वार्ड में 42 तो किसी में 52 हजार की जनसंख्या भी समाहित कर ली जाती है। ऐसे में यह तय है कि इस बार जिला पंचायत का एक वार्ड कम होगा। वर्तमान में जिला पंचायत के 34 वार्ड हैं, जो इस बार घटकर 33 रह जाएंगे। सरुरपुर ब्लाक से चार क्षेत्र पंचायत वार्ड कम होंगे तो माछरा ब्लाक से क्षेत्र पंचायत के दो वार्ड कम होंगे।
विज्ञापन

अब होगा परिसीमन का काम
जनसंख्या निर्धारण का काम हो चुका है। इसलिए अब पंचायत राज विभाग परिसीमन का काम शुरू होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि स्थानीय निकायों के विस्तारीकरण का अब कोई मामला नहीं है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनसंख्या निर्धारण के बाद अब परिसीमन की प्रक्रिया पर काम शुरू होगा। अब नये सिरे से जिला पंचायत वार्डों का परिसीमन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें