फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हड़ताली लेखपालों पर बड़ी कार्रवाई, 49 को किया निलंबित, एक बर्खास्त

Thu, 19 Dec 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तरफ से जिलों में चल रही लेखपालों की हड़ताल पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर दी है। मेरठ, बागपत, सहारनपुर और बिजनौर में 49 लेखपालों को निलंबित किया गया है, एक को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मेरठ में एक लेखपाल को बर्खास्त, 17 को निलंबित और 131 की सेवा ब्रेक कर दी है। सहारनपुर में नौ और बागपत में आठ लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है।  

बिजनौर के नगीना में 15 लेखपाल निलंबित किए गए। 76 को नोटिस जारी किया गया है। धामपुर में 162 लेखपालों को नोटिस जारी करते हुए काम पर नहीं लौटने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर में 288 हड़ताली लेखपालों की सर्विस ब्रेक कर नोटिस जारी किया गया है। लेखपालों ने 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दस दिसंबर से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें