फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पिकअप वैन और टूरिस्ट बस की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 19 Jul 2019 12:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर रात एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में दयालपुरी गांव के पास देर रात दूध डाल कर लौट रही महिंद्रा पिकअप और टूरिस्ट बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक रोहित (21) पुत्र सुखपाल निवासी गांव समौली की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत। जबकि पिकअप सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें