फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेरठ: सड़क हादसे में एक की मौत, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मामले में परतापुर चौकी इंचार्ज निलंबित

Mon, 14 Oct 2019 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
संघर्ष के दौरान घायल हुए युवक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। वहीं इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़नेे की कोशिश की गई। मौके पर एसपी सिटी डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पडताल में मामला केवल एक्सीडेंट का सामने आया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं मामले के संबंध में अधिकारियों को अवगत नहीं कराने के कारण परतापुर चैकी इंचार्ज का तत्काल रूप से निलंबित कर दिया गया है।



एसपी सिटी के अनुसार थाना परतापुर में दोपहर लगभग एक बजे काशी ग्राम में एक बाइक पर आमिर, सुहैब, सरफराज और नदीम आ रहे थे। क्षेत्र में ही शिवराज सिंह के मकान के पास स्पीड ब्रेकर बना है। स्पीड ज्यादा होने से बाइक का बैलेंस खो गया। इसमें जतन नाम के लड़के को टक्कर लगी जो घायल हो गया उसका अस्पताल में इलाज हो रहा है । 

बताया गया कि जतन को टक्कर लगने में बाद बाइक सवार तेजी से भागने की कोशिश की, जिससे वे आगे वे बिजली खंभे से टकराकर नाले के पास गिर गए। इसी दौरान घायल जतन के परिवार के लोग वहां आ गए और बाइक सवारों मे से नदीम को दौड़ा लिया।


लेकिन वह तेजी से निकल गया और अपने घर जा पहुंचा। घायल आमिर का आमिर का इलाज किया जा रहा है। सुहैब एक्सीडेंट में ज्यादा घायल हुआ था उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सरफराज व नदीम अपने घर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन

कताई मिल चौकी इंचार्ज निलंबित
उधर घटना में एसएसपी ने कताई मिल चौकी इंचार्ज अमर सिंह को निलंबित कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि अभी तक की जांच पड़ताल में आया है कि यह भीड़ हिंसा का मामला नहीं है। युवक को टक्कर मारने के बाद यह बाइक सवार भागे तो वे बिजली के पोल से टकरा गए।

कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। घायलों के पास जो लोग वीडियो में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, वे भी मरने वाले शोएब के पक्ष के ही हैं।

पुलिस की जांच में यह लापरवाही सामने आई है की दोपहर डेढ बजे की घटना थी। चौकी इंचार्ज द्वारा उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत नहीं करा गया। जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की। हालांकि मौके पर शांति है, फिर भी सतर्कता रखते हुए पुलिस बल वहां लगा दिया गया है। सांप्रदायिक बवाल जैसा कुछ नही है।
Next
AU ऐप में पढ़ें