फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत दो घायल

Sat, 30 Nov 2019 09:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागपत में कोहरा छाने के पहले ही दिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से छात्रों की कार की भिड़ंत हो गई। एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के एक कालेज के तीन छात्र कार से हरियाणा के सोनीपत में किसी काम से गए थे। शनिवार को लौटते समय जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सिंगोली तगा गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार एक्सप्रेस-वे पर खड़े धान से लदे ट्रक से टकरा गई। कार सवार आगरा के कौशलपुर निवासी छात्र अंश गुप्ता पुत्र ब्रिजेश की मौत हो गई। जबकि तूलिका पुत्री अरविंद और शिखर पुत्र अजयवीर निवासी धामपुर गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने किसी के खिलाफ अभी तक तहरीर नहीं दी है। वहीं, मृतक छात्र अंश के परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर बदहवास हो गए। सभी का हाल बुरा था।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बागपत रवाना हुए परिजन 

पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बागपत के पास सड़क हादसे में घायल छात्र शिखर कुमार सिंह पुत्र अजयवीर सिंह धामपुर स्थित दुर्गा विहार कालोनी निवासी है तथा छात्रा तूलिका पुत्री अरविंद भी धामपुर के मुख्य बाजार भगत सिंह चौक की रहने वाली है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन बागपत के लिए रवाना हो गए। छात्र शिखर के पिता केएम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। कुछ साल पहले शिखर की माता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बहनें और हैं। जिनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन बंगलुरु में नौकरी कर रही है। शिखर गाजियाबाद में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा है। उधर, तूलिका के पिता व्यापारी हैं। 

एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो पलटी, आधा दर्जन छात्र घायल 
शनिवार को छात्रों से भरी स्कॉर्पियों शरफाबाद के निकट एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आधा दर्जन छात्र घायल हो गए हैं। घायलों को निजी चिकित्सकों के यहां पर भर्ती कराया गया। सभी छात्र एक कॉलेज के है जो गाजियाबाद से सोनीपत के मुरथल में खाना खाने के लिए जा रहे थे। घायलों में मोहित, सचिन, मुनिरका, दीपक, विवेक, संजय शामिल हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें