फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: नाली के विवाद में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या, दो घायल, पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 27 Dec 2020 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muzaffaranagar news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह तितावी थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाली को विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, गोली लगने से बीडीओ की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जिले के थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। नाली के विवाद में  दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष से अर्जुन पुत्र देवेंद्र, उसका भाई व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कॉल मी! पर्ची पर लिखा नंबर मिलाते ही बहक जाते थे फौजी, फंसने पर मालूम चलती युवती की हकीकत
विज्ञापन

 
घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने अर्जुन को किया मृत घोषित, जिसके बाद ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सीओ फुगाना व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पर भी ग्रामीण जमकर भड़के और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

एसएसपी अभिषक यादव भी अस्पताल पहुंचे और हालात संभाले। बताया गया कि मृतक अर्जुन पुत्र देवेंद्र देशवाल बघरा ब्लॉक में  बीडीओ के पद पर तैनात थे। परिजनों का आरोप है कि वर्तमान प्रधान और उसके बेटों ने अर्जुन को गोली मारी है।
विज्ञापन


फायरिंग में अर्जुन का भाई इंदु देशवाल भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया है। इलाके में तनाव को माहौल है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें