फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन श्रमिक दबे, एक की मौत

Sun, 16 Aug 2020 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut mews - फोटो : meerut mews
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन मजदूर दब गए, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित समर गार्डन चौकी क्षेत्र में एक कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को मजदूर कारखाने में निर्माणकार्य में लगे थे इसी दौरान इमारत गिर गई। मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। 

बताया गया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घायलों में एक पंद्रह वर्षीय किशोर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें