मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन मजदूर दब गए, इनमें एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित समर गार्डन चौकी क्षेत्र में एक कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को मजदूर कारखाने में निर्माणकार्य में लगे थे इसी दौरान इमारत गिर गई। मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
बताया गया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घायलों में एक पंद्रह वर्षीय किशोर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/