इस दौरान ट्रक को ठीक कर रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे के दौरान लगातार कई ट्रक आपस में टकरा गए। जिनमें कई वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दस ट्रक चालक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को भी हटवा दिया गया। मृतक ट्रक चालक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।