फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण टकराए कई वाहन, ट्रक चालक की मौत, दस घायल

Sat, 07 Dec 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
accident news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह कोहरे के कारण छह ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के बूंदा जिला निवासी धर्मराज पुत्र रामकुमार गाजियाबाद से ट्रक लेकर राजस्थान जा रहा था। यहां खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव के समीप ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर उसका ट्रक खराब हो गया। चालक अपने ट्रक को ठीक करने लगा कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस दौरान ट्रक को ठीक कर रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे के दौरान लगातार कई ट्रक आपस में टकरा गए।  जिनमें कई वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दस ट्रक चालक घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को भी हटवा दिया गया। मृतक ट्रक चालक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें