हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार जनेश्वर निवासी गांव ताजपुरा, रामपाल, हरपाल, महेंद्र, कांति पत्नी महेंद्र व ललित पुत्र राजकुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहट सीएससी लेकर आए।
यहां से जनेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जनेश्वर को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/