जानकारी के अनुसार हादसे में छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी मनजीत (25) पुत्र ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य बाइक सवार पंकज पुत्र मामू निवासी पचेंडा कलां गंभीर रूप से घायल हुआ है।
पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दोनों ही युवक बेहद तेज गति से बाइक चला रहे थे और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/