फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा घायल

Tue, 08 Jan 2019 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में आज दोपहर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में  एक युवक की मौत हो गई वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी कॉलोनी में पचेंडा रोड पर गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसे में छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी मनजीत (25) पुत्र ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य बाइक सवार पंकज पुत्र मामू निवासी पचेंडा कलां गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दोनों ही युवक बेहद तेज गति से बाइक चला रहे थे और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें