सहारनपुर के देवबंद में गांव सैनपुर के नजदीकदेर रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। पुलिस ने मौके से छह तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक देररात चेकिंग के दौरान सैनपुर गांव में नितारा फार्म हाऊस के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में सिपाही अमित राठी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।