फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्कूल का एक भी बच्चा नहीं सुना पाया राष्ट्रगान

Sat, 20 May 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में प्राथमिक विद्यालय हीराहेड़ी में ईश वंदना और राष्ट्रगान नहीं गाने की शिकायत के बाद शनिवार को दो सदस्यीय जांच टीम विद्यालय में पहुंची। टीम के सदस्यों ने बच्चों से राष्ट्रगान सुनाने के लिए कहा तो चौंकाने वाला सच सामने आया। विद्यालय का कोई भी बच्चा राष्ट्रगान नहीं सुना सका। टीम ने शिकायत करने वाले ग्रामीणों के ब्यान भी दर्ज किए और लौट गई। 
विज्ञापन


बता दें कि ब्लॉक साढ़ौली कदीम के गांव हीराहेड़ी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में ईश वंदना और राष्ट्रगान नहीं गया जाता है। कई बार उन्होंने विद्यालय में जाकर अध्यापकों के सामने विरोध भी दर्ज कराया। लेकिन विरोध दर्ज कराने पर विद्यालय का एक अध्यापक उनके साथ अभद्रता करता है। 

ग्रामीणों की ओर से यह भी कहा गया था कि विद्यालय में राष्ट्रगान के न गाने से उनकी राष्ट्रीय भावनाएं आहत हो रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड़ शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को एबीआरसी पवन कुमार एवं एनपीआरसी कोर्डिनेटर शमशेर हसन को जांच के लिए विद्यालय भेजा। जांच टीम के दोनों सदस्यों ने बच्चों से राष्ट्रगान सुनाने के लिए कहा तो कोई भी बच्चा राष्ट्रगान नहीं सुना पाया। इससे ग्रामीणों की शिकायत लगभग सही साबित हुई। इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता ग्रामीणों के ब्यान दर्ज किए और लौट गई। टीम का कहना था कि यहां के निरीक्षण की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें