फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत में एक कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सलावा के पास हादसे के बाद घंटों लगा जाम, ट्रक चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार दोपहर सलावा गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार पलट गई, जबकि दूसरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी शाहवेज अपनी वैगनआर कार से दिल्ली से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह कांवड़ मार्ग पर सलावा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई और सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में शाहवेज समेत दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे के बाद कांवड़ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें