फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शटलकॉक स्टीकरों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली शटलकॉक स्टीकरों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- अक्टूबर में हुई कार्यवाही के दौरान सामने आया था मामला
मेरठ। ब्रांडेड कंपनी के नकली खेल उत्पाद तैयार करने वालों के बाद अब उनके सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है। बुधवार को टीपीनगर पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐसे ही एक स्टीकर निर्माता को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में योनेक्स कंपनी के नकली शटलकॉक स्टीकर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले वर्ष अक्टूबर में कार्रवाई करते हुए योनेक्स कंपनी की नकली शटलकॉक तैयार कर देशभर में सप्लाई किए जाने का भंडाफोड़ किया था। तफ्तीश शुरू की गई। इसी आधार पर दिसंबर 2020 में टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक और कार्रवाई की। यहां भी भारी मात्रा में योनेक्स की शटलकॉक के डिब्बे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शटलकॉक के डिब्बे पर लगे स्टिकर एक ही जगह से छपे थे। टीम ने इन डिब्बों और उस पर लगे स्टीकरों को छापने वालों की तलाश शुरू की। इसी बीच पायनियर फाइन आर्ट का जिक्र सामने आया, जिसे कोई खैरनगर गूलर वाली गली निवासी मुश्ताक मोहम्मद नाम का व्यक्ति चला रहा था। बुधवार को टीम ने बागपत रोड स्थित दुकान पर छापा मारा और करीब छह हजार स्टिकर बरामद किए। अब उन लोगों की तलाश शुरू की गई है, जो इन स्टिकर को खरीदते थे। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि कंपनी की तहरीर पर केस पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें