फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक जारी करना होगा सभी परीक्षाओं का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून तक जारी करना होगा सभी परीक्षाओं का रिजल्ट
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बिगड़े शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए शासन ने नए सत्र के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। मार्च महीने से सम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी और 30 जून तक सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करना होगा। 10 जुलाई से 2021-22 सत्र शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक कैलेेंडर जारी कर दिया है। इसमें विषम सेमेस्टर के कोर्सों की सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी में पूरी कराई जाएंगी। वार्षिक एवं सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अप्रैल में पूरी करानी होंगी। मई में वार्षिक कोर्सों एवं सम सेमेस्टर के सभी कोर्सों की परीक्षाएं पूरी करानी होंगी। इन सभी परीक्षाओं का रिजल्ट हर हाल में 30 जून तक जारी करना होगा। 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट की संभावित तिथि घोषित होने के बाद शासन अगले सत्र के एडमिशन की प्रक्रिया का कैलेंडर भी जारी कर देगा। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग की तरफ से भी विवि को इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। रजिस्ट्रार ने बताया कि बैक परीक्षाओं के बीच ही विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। इनकी अंतिम तिथि सात फरवरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें