फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
मेरठ... नौचंदी पुलिस की गिरफ्त में चोरी की घटना का एक आरोपी - फोटो : CITY
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश गिरफ्तार कर सेंट्रल मार्किट में हुई चोरियों का खुलासा किया। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ। उसने कुछ अन्य वारदात भी स्वीकार कीं। वारदात में शामिल तीन बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से क्षेत्र में वारदात कर रहा था।
मुखबिर की सूचना पर रविवार देररात नौचंदी पुलिस ने नौचंदी मैदान पर घेराबंदी की। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी से युवक गुजरा। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश उर्फ मनी पुत्र राजू निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी बताया। उसके बैग की तलाशी में कई मोबाइल फोन बरामद हुए। उनके संबंध में युवक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने युवक की जेब से तीन हजार रुपये और कुछ जींस भी कब्जे में लिए। थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की कई वारदात कबूल कीं। उसने बताया कि वह मोनू कश्यप निवासी शेरगढ़ी थाना मेडिकल, विकास निवासी मलियाना थाना टीपीनगर और रविंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी नासर थाना मवाना के साथ चोरी की वारदात करता है।
विज्ञापन

इन घटनाओं के खुलासे का दावा
पुलिस के अनुसार, आकाश और उसके साथियों ने ही 8 नवंबर को सेंट्रल मार्केट में मोबाइल और अलंकार साड़ी शोरूम में चोरी की थी। दो माह पूर्व गढ़ रोड पर होटल हारमनी, शास्त्रीनगर स्थित वी-मार्ट शोरूम में भी वारदात की थी। पुलिस का दावा है कि फरार बदमाशों के पकड़े जाने पर अन्य वारदात का खुलासा होगा।
पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल
सेंट्रल मार्केट के मोबाइल शोरूम से करीब आठ लाख के मोबाइल फोन चोरी हुए थे। चार बदमाशों ने अगर इनको चुराया तो एक बदमाश के हिस्से में काफी मोबाइल फोन आते। लेकिन पुलिस ने सिर्फ सात फोन बरामद दिखाए हैं। इनमें से अधिकांश कीपैड वाले हैं। ऐसे में पुलिस के खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन====
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश ने कई वारदात स्वीकार की हैं। कुछ माल भी पुलिस ने बरामद किया है। फरार तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - हरिमोहन सिंह, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें