फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैली में तालाब में मिले बाइक के चेसिस के मामले में एक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैली के तालाब में मिली बाइक चेसिस मामले में एक पकड़ा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कैली के तालाब मिली बाइक चेसिस मामले में पुलिस ने गांव कैली निवासी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि कैली के अन्य तालाबों में भी वाहनों के इंजन व चेसिस मिल सकते हैं।
सोमवार को क्षेत्र के गांव कैली में तालाब की सफाई के दौरान मजदूरों को सात बाइकों की चेसिस मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिसने सभी चेसिस को कब्जे में लिया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं एक भी चेसिस नंबर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। पुलिस को आशंका है कि तालाब में छिपाने से पहले चेसिस नंबर को बदला गया है।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि यह कटान का मामला नहीं है। कोई बाइक चोर गिरोह हो सकता है। जो वाहन के कीमती पुर्जे निकालकर यहां वाहनों को दफना देता है। जांच के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी तालाब में मिल चुके वाहन
गांव कैली में कई बड़े तालाब हैं। एक तालाब में पहले बुलेट बाइक मिली थी। उसका भी आज तक कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों की आशंका है कि यदि एक छोटे से तालाब में इतने वाहनों की चेसिस मिली है तो गांव के अन्य तालाबों में इससे अधिक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें