फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बस हुए वादे, नहीं बनी एक भी जगह पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट इलाके में पार्किंग को लेकर बोर्र्ड डेढ़ साल से दावों में ही उलझकर रह गया है। पांच जगह पार्किंग बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो पाया। व्यापारी लंबे समय से कैंट इलाके में पार्किंग की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

आबूलेन और बांबे बाजार में शाम को पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। अधिकतर लोग गाड़ियों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं। इस कारण जाम लगा रहता है। व्यापारी लंबे समय से दोनों बाजार के आसपास पार्किंग बनाने की मांग करते आ रहे हैं। डेढ़ साल पहले कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद च्वहाण ने पुलिस अधिकारियों के साथ आबूलेन, सदर और बांबे बाजार का निरीक्षण किया था। सीईओ ने अव्यवस्था को देखते हुए पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर ब्लू प्रिंट तैयार करने को कहा था। इसके बाद पांच जगह चिह्नित की गई थी। इनमें एक पार्किंग कैंट बोर्ड ऑफिस से आबूनाला की तरफ चलने पर नाले के पास, दूसरी टीएफसी रेस्टोरेंट के सामने सर्कुलर रोड पर, तीसरी 210 बी के बाहर, चौथी बंगला नंबर 180 में और पांचवीं चाट बाजार के पास आबूनाले के किनारे तय की गई थी। इन पार्किंग के बनने के बाद कैंट में जाम की समस्या खत्म हो जाती, लेकिन ये प्लानिंग सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गई। बता दें कि अभी तक आबूलेन पर बंगला नंबर 173 और 171 में दो पार्किंग बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें