फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनमोहन आत्महत्या प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी मनमोहन द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने नामजद आरोपी मनजीत निवासी गांव नंगली ईसा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
उल्लेखनीय है कि गांव मवाना खुर्द निवासी जगमोहन सिंह ने मवाना थाने मेें गांव नंगली ईशा थाना इंचौली निवासी दो सगे भाईयों कुणाल व मनजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुणाल ने मनमोहन से नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख रुपये लिए थे। इसके साथ ही आरोपियों ने चिंदौडी निवासी अनुज, रोशनपुर डोरली निवासी सुभिनेश, मुरादाबाद निवासी दीपा वर्मा, इंदिरा नगर मेरठ निवासी सुनीता वर्मा, मुजफ्फरनगर निवासी अरुण, मेरठ निवासी पवन कुमार से भी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये ले रखे थे। आरोपियों ने मनमोहन के माध्यम से इनसे रुपये लिए थे। लेकिन आरोपियों ने किसी की भी नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी 40-50 लाख रुपया लेकर काफी समय से गायब हो गए। दोनों आरोपियों की वजह से मनमोहन ने बृहस्पतिवार 25 जून को आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि उक्त मामले में नामजद आरोपी मनजीत सिंह जटिया निवासी नंगली ईशा को मसूरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। जिसका चालान कर दिया। मुख्य आरोपी कुणाल सिंघानिया अभी हाथ नहीं आ सका है, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें