फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महंत से लूट करने और मठ तोड़ने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नेशनल हाईवे-58 बाईपास पर वेद व्यासपुरी क्षेत्र की पारस कॉलोनी में सोमवार रात बुलडोजर चलाकर धार्मिक स्थल में बने पांच-छह थान ( मठ) तोड़ने और महंत कमलनाथ गिरि को बंधक बनाकर लूटपाट करने के एक आरोपी को टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़ा गया धर्मवीर निवासी नूरनगर है जिसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि धर्मवीर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महंत कमलनाथ गिरि की झोपड़ी में घुसकर मोबाइल लूटा था। साथ ही झोपड़ी में महंत को बंधक बनाकर परिसर में बने मठ आदि को तोड़फोड़ कर छतिग्रस्त कर दिया था। जाते हुए आरोपियों ने महंत को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। टीपीनगर पुलिस ने महंत की ओर से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस धर्मवीर के बाकी साथियों की तलाश में लगी है। महंत की सुरक्षा के लिए वहां पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें