तहसील में एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपते रालोद कार्यकर्ता व ग्रामीण।
- फोटो : SARDANA
सरधना(मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे के दबथुवा व नानू में चौड़ीकरण के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने रालोद नेताओं के साथ तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर मकान नहीं तोड़ने देंगे। शासन आबादी के बाहर से बाईपास निकालने का काम करे। उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
तहसील मुख्यालय पर बुधवार को साल गरीबों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं। पहले भी दबथुवा गांव में लोगों के मकान तोड़े गए थे। अब फिर से चौड़ीकरण के नाम पर मकान तोड़ने की तैयारी की जा रही है। रालोद गरीब किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। शासन को यदि हाईवे का चौड़ीकरण करना है तो गांव के बाहर से बाईपास निकालने का काम करे। यदि आबादी वाले इलाकों में गांवों के अंदर हाईवे चौड़ीकरण नहीं किया जाए। कहा कि उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन होगा। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। इस मौके पर विक्रांत चौधरी, अंकुर देओल, ताहिर, रुबिश त्यागी, सतवीर त्यागी, सुंदर दबथुवा, हरजीत सिंह, जितेंद्र, कुलदीप, मनीष मलिक, संजय त्यागी, राजू त्यागी व बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।