फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त के आदेश पर टीम ने राइस मिल के स्टॉक की जांच की, चावल के बोरे एजेंसी संचालक को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त के आदेश पर टीम ने राइस मिल के स्टॉक की जांच की, चावल के बोरे एजेंसी संचालक को सौंपे
विज्ञापन

सरधना। मंडलायुक्त के आदेश पर बृहस्पतिवार दोपहर संयुक्त खाद्य आयुक्त, एसडीएम और जिला आपूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने गांव रतौली स्थित मिनी राइस मिल पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की। वहां पर सरकारी गेहूं का स्टॉक होने की सूचना पर यह जांच की गई। टीम को मौके पर काफी मात्रा में गेहूं और चावल के बोरे मिले। संचालक ने गेहूं व चावल के स्टॉक से संबंधित रसीद अधिकारियों को दिखाई। टीम ने इन रसीद को नाकाफी बताते हुए चावल के बोरे एजेंसी संचालक को सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि किसी व्यक्ति ने रतौली में चल रहे मिनी राइस मिल की शिकायत मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से की थी। शिकायत में बताया था कि राइस मिल में सरकारी गेहूं व चावल के बोरे रखे हुए हैं। जिस पर कमिश्नर ने संयुक्त खाद्य आयुक्त सत्यदेव सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र व और एसडीएम सरधना, एआरओ किशोर कुमार की एक संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार दोपहर टीम जांच के लिए रतौली स्थित राइस मिल पहुंची। मौके पर 175 बोरे चावल व 27 बोरे गेहूं और 20 बोरे आटे के मिले। संचालक ने कुछ रसीद भी दिखाई, जिसमें उसने हापुड़ से गेहूं व चावल की खरीदारी करने की बात बताई। टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की, लेकिन जो रसीद राइस मिल के संचालक द्वारा दिखाई गई टीम उससे संतुष्ट नहीं हुई। संचालक से मौके पर मिले चावल व गेहूं के बोरे के बारे में विस्तृत जानकारी मांगते हुए चावल के बोरे स्थानीय एजेंसी संचालक के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि जिला आपूर्ति विभाग की टीम जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें