फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी की निशानदेही पर दूध कारोबारी की गंग नहर में तलाश

विज्ञापन
सरूरपुर। गंगनहर में कारोबारी के शव की तलाश में तैयारी करते पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
- पकड़े गए आरोपी लेकर पूठखास पुल के पास पहुंची लोनी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। लोनी थाना क्षेत्र के चर्चित दूध कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिलने के बाद मंगलवार को मेरठ के पूठखास पुल के पास गंग नहर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लोनी और रोहटा थाना पुलिस के साथ एनडीआरएफ तथा पंजाब से बुलाए गए गोताखोरों की टीम ने घंटों तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका। अभियान जारी है।
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव निवासी दूध कारोबारी ओमकार की 30 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि बदमाशों ने खड़खड़ी अंडरपास के निकट वारदात को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को वाहन में डालकर भाग गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार शव की तलाश में जुटी थी, लेकिन कई दिनों तक कोई सफलता नहीं मिली। हत्याकांड के खुलासे के लिए लोनी पुलिस की कई टीमें जांच में लगी हुई थीं। इसी दौरान पुलिस ने गनौली गांव निवासी मोहित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद शव को पूठखास पुल के निकट गंग नहर में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार की सुबह लोनी पुलिस ने मेरठ की रोहटा पुलिस के सहयोग से गंग नहर में तलाशी अभियान शुरू कराया। अभियान में एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम के साथ पंजाब से बुलाए गए गोताखोरों को भी लगाया गया। टीमों ने नहर के विभिन्न हिस्सों में घंटों तक तलाशी ली और कई स्थानों पर पानी के भीतर खोजबीन की, लेकिन शव का पता नहीं चल सका। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई। हालांकि नहर में तेज बहाव और घटना को कई दिन बीतने के कारण अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शव की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें