पहले दिन दो हजार छात्रों ने भरे परीक्षा फॉर्म, सेमेस्टर के 45 कोर्सों में भरे जा रहे हैं परीक्षा फार्म
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी में सेमेस्टर कोर्सों के परीक्षा फार्म, बैक और भूतपूर्व छात्र शनिवार से ऑनलान भरे जाने शुरू हो गए। पहले दिन ही दो हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने फार्म भर दिए हैं। किसी तरह की कोई समस्या न हो इसको लेकर कंपनी के छह प्रतिनिधि को विवि में बुला लिया गया। कंपनी की टीम को भी छात्र समस्या निवारण केंद्र पर बिठाया जाएगा, ताकि बाहर से ही छात्र-छात्राएं अपनी परेशानी हल करा सकें।
सीसीएसयू कैंपस के सभी सीबीसीएस कोर्स और कॉलेजों में एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी-एलएलएम समेत 45 कोर्सों के परीक्षा फोन मोबाइल से भरे जाने शुरू हो गए। पहली बार ऐसा हुआ है जब साइबर कैफे बंद होने के बावजूद पहले दिन मोबाइल से ही दो हजार फार्म भरे गए हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन किसी तरह की समस्या कहीं से सामने नहीं आई है। इसी के साथ फार्म भरवाने वाली कंपनी के छह प्रतिनिधियों को कैंपस में बुला लिया गया है। यह टीम किसी भी तरह की समस्या होने पर उसका हल करेगी। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि फिलहाल 21 जून है। भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून है। कॉलेजों द्वारा फार्म कैंपस में जमा करने की अंति तिथि 24 जून है। जिन छात्र-छात्राओं का दिसंबर-2019 का रिजल्ट अभी नहींऱ् आया है, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पिछले सेमेस्टर के नंबर भरे बिना भी फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने के साथ उसकी पीडीएफ को मोबाइल में सेव कर लें ताकि बाद में उसका प्रिंट आउट लेकर कॉलेज में जमा किया जा सके। परीक्षा फार्म www.ccsuweb.in पर ऑनलाइन भरे जाएंगे।
इन कोर्सों में भरे जा रहे हैं परीक्षा फॉर्म
सीसीएसयू कैंपस के सभी यूजी-पीजी सीबीसीएस कोर्स, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही एमफिल कोर्सों के परीक्षा फार्म भी भरे जाएंगे। बीएड फाइनल, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर सांइस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटिड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआईसाइंस।