मेरठ में दिल्ली रोड स्थित नवीन फल मंडी में शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कई दुकानों में अचानक आग लग गई। इन दुकानों में प्लास्टिक की क्रेट रखी हुई थी, जिसकी वजह से पल भर में ही आग बढ़ती चली गई। दुकानों में रखे फल, प्लास्टिक की क्रेट और अन्य सामान आग से जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका
फल मंडी में लगी भीषण आग
स्थानीय लोग किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि दुकानों के ऊपर से इंसुलेटेड वायर भी होकर गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से एक आशंका यह भी है कि बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग की चिंगारी इन दुकानों के ऊपर बने छप्परों पर आ गिरी और आग लगती चली गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एफएसओ परतापुर और एफएसओ पुलिस लाइन समेत सीओ धर्मेंद्र चौहान और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग से पांच दुकानदारों का करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।