फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर छात्रों ने दिखाए नवाचार, विज्ञान मॉडलों ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साह और शैक्षणिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से परिचित कराना और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता रुद्राणी शर्मा ने कहा कि इक्कीसवीं सदी ज्ञान और तकनीक की सदी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का केवल उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि नवाचारकर्ता बनने का आह्वान किया। छात्र रमन और प्रयान ने कचरा प्रबंधन के लिए स्वचालित रोबोट बनाया, जबकि छात्र पुष्कर ने सेंसर आधारित सिंचाई तंत्र का मॉडल प्रदर्शित किया। छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष मिशनों पर आधारित त्रि-आयामी मॉडल प्रस्तुत कर सराहना बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विकसित भारत 2047 में प्रौद्योगिकी की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा में तकनीक के बदलते स्वरूप पर विचार रखे। कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें