फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
गढ़ रोड ​स्थित भगवान ​शिव मंदिर में माथा टेकती युवती। ........... संवाद.......... कादिर
विज्ञापन
भोर की पहली किरण फूटने से पहले ही मेरठ की हवाओं में हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। नंगे पांव, हाथों में जल से भरे लोटे लिए श्रद्धालु शिवालयों की ओर बढ़ते दिखे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर का कोना-कोना शिवमय हो उठा। कुल मिलाकर शहर में आस्था, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महाशिवरात्रि ने मेरठ को भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

बाबा औघड़नाथ मंदिर
यहां सुबह पांच बजे से जलाभिषेक आरंभ हुआ। देशी-विदेशी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर दिव्य आभा बिखेर रहा था। मंदिर परिसर में 80 स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि बाहर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद रहीं। गंगाजल की विशेष व्यवस्था, बैरिकेडिंग और जूता-चप्पल स्टैंड जैसी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए की गईं। नैंसी चौपला और वेस्ट एंड रोड पर यातायात नियंत्रित रहा। मेले जैसा दृश्य दिनभर बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य, समृद्धि, संतान सुख और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। चार प्रहर की पूजा के साथ मंदिर पूरी रात खुला रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश संघल ने बताया कि 15 फरवरी रात्रि से 16 फरवरी की सुबह सुबह तक चार प्रहर की पूजा हुई। ऐसे में पूरी रात मंदिर खुला रहेगा। मंदिर के बाहर सिविल डिफेंस टीपी नगर प्रभाग के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। औघड़नाथ मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
अन्य शिवालयों में भी आस्था की धारा
शहर के महा बिल्वेश्वरनाथ मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, धर्मेश्वर महादेव मंदिर और जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित अनेक शिवालयों में रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और महाआरती विधि-विधान से संपन्न हुई। धर्मपुरी स्थित जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 201 किलो ठंडाई का भोग लगाया गया तथा भगवान शिव व माता पार्वती को चांदी के मुकुट पहनाए गए। भक्तों ने जल और दूध से अभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष अंकित शर्मा, दीपक श्माार्, कुंवर पाल सिंह, राजेंद्र वर्मा, हंसराज गुंजन, वासु भारद्वाज, अजय जैन रहे।
विज्ञापन

आध्यात्मिक अनुष्ठान और सामाजिक सहभागिता
दामोदर कॉलोनी में आर्ट ऑफ लीविंग द्वारा महारुद्राभिषेक और रुद्र पूजा का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी प्रकाशानंद ने महाशिवरात्रि को आत्मशुद्धि और सकारात्मकता का पर्व बताया। सदर गंज बाजार स्थित वामन भगवान मंदिर प्रांगण में भी भव्य रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और महाआरती हुई। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय सहित नंदी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मुख्य यजमान आरती गुप्ता, गौरव गुप्ता रहे। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, समीर खुराना, जुगल किशोर गर्ग, अजय अग्रवाल, अंकित गुप्ता, नानक चंद रहे।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित भगवान शिव मंदिर में माथा टेकती युवती। ........... संवाद.......... कादिर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें