फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली पर जुमे की नमाज ढाई बजे होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/किठौर। सरधना में कस्बा चौकी बस स्टैंड पर होली व जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में मस्जिदों में नमाज का समय ढाई बजे निर्धारित किया गया है। जिनमें मस्जिद जुलेढ़ा रोड़, मस्जिद बूढा बाबू, मस्जिद मकबरे वाली, मस्जिद चौक बाजार, मस्जिद लश्कर गंज में जुमे की नमाज ढाई बजे करने का फैसला लिया गया है। थाना प्रभारी ने आपसी सौहार्द के साथ दोनों त्योहारों को मनाने की अपील की है। इस दौरान शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, ऐनुद्दीन शाह, समर कुरैशी, मुख्तार खान, शहजाद कुरैशी, मंजूर मलिक, कदीर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किठौर थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी ने सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। होली और जुमे की नमाज दोनों समुदायों से सौहार्द के मनाने की अपील की। शाहजहांपुर में मदरसे वाली मस्जिद में मीटिंग हुई। इसमें सभी मस्जिदों के इमाम मुंतजिमों के अलावा गणमान्य लोग शामिल रहे। शाहजहांपुर में जुमे की नमाज दो तथा ढाई बजे अदा करने की सहमति बनी। अध्यक्षता ईदगाह के इमाम मौलाना शफीउज्जमा खान तथा संचालन डाॅ. यूसूफ खान ने किया। इस मौके पर मौलाना अजीज आलम खान, इमरान अहमद, मौलाना ताहिर, हाफिज, रिजवान, पूर्व प्रधान मुस्लिम खां, नूरूल इकराम खां, जमीर, शुजायत उल्ला खां, वासिक पठान, आबिद, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें