फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपावली की रात 405 पहुंचा एक्यूआई, स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 21 Oct 2025 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दिन भर छायी रही धुंध, बारिश के बाद साफ होगा प्रदूषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दिल्ली एनसीआर में दीपावली पर प्रदूषण का स्तर 405 के स्तर पर पहुंच गया। एक्यूआई बढ़ने की वजह दीपावली पर हुई आतिशबाजी को माना जा रहा है। जिसका असर मंगलवार को दिन भर देखने को मिला। दिन भर धुंध रही। प्रदूषण के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। बारिश के बाद ही प्रदूषण का स्तर सुधरने पर ही मौसम साफ होगा।
विज्ञापन

दीपावली से पहले एक्यूआई 200 से 280 तक दर्ज किया जा रहा था। सोमवार को दिवाली के चलते फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ गया। रात में 12 बजे तक तो प्रदूषण का शोर इतना बढ़ गया कि एक्यूआई 405 तक पहुंच गया। इस कारण लोगों की सांसों पर भी संकट दिखाई दिया। शहर से लेकर देहात में जमकर आतिशबाजी हुई, जिस कारण सीजन में पहली बार एक्यूआई का स्तर अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा। मंगलवार को दिन भर धुंध छायी रही। हालांकि प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिन में प्रदूषण 280 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 300, गंगानगर में 241, पल्लवपुरम में 300, बेगमपुल 320, दिल्ली रोड 310, दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को ऐसे में बढ़ा शहर का एक्यूआई
समय एक्यूआई
12बजे 200
2 बजे 235
4 बजे 280
6 बजे 305
8 बजे 345
10 बजे 375
12बजे 405
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें