फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनतेरस पर रोडवेज बसों और ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। धनतेरस पर शाम पांच बजे के बाद दिल्ली से मेरठ की ओर आने वाली बसों में अधिक भीड़ रही। मेरठ से लंबी दूरी तय करने वाली सभी रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। परिवहन निगम ने सुबह से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था शुरू की। दीपावली, भैया दूज सहित अन्य त्योहारों के चलते 30 अक्तूबर तक 24 घंटे बस सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, हरिद्वार एक्सप्रेस, मेरठ छावनी पैसेंजर, देहरादून जनशताब्दी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कोटद्वार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों की मारामारी रही। इसके अलावा मेरठ भैसाली डिपो, सोहराबगेट डिपो, शामली डिपो और बागपत डिपों की बसों में सफर के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेरठ से दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान राज्यों के शहरों में जाने वाले यात्री भी काफी रहे।
इन शहरों के लिए चल रहीं रोडवेज बसें
- मेरठ से दिल्ली, देहरादून, कोटद्वार, शामली,नोएडा, हरिद्वार, ऋषिकेश ,अंबाला, करनाल, राजस्थान अजमेर,जयपुर,लखनऊ और गोरखपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

-

- शनिवार दोपहर बाद से यात्रियाें की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। सभी चालकों, परिचालकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की 30 अक्तूबर तक छुट्टियां निरस्त की गई हैं। - आसिफ अली, डिपो प्रभारी मेरठ डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें