फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाई दूज पर बहनों ने टीका कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/रोहटा/सरूरपुर/मवाना/हस्तिनापुर/बहसूमा/परीक्षितगढ़/लावड़/माछरा/मुंडाली। नगर व देहात क्षेत्र में रविवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उपहार दिए। भैया दूज पर्व के चलते नगर के बाजारों, बस स्टैंड वाहनों में दिनभर लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व रविवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर और सूखा गोला देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। बहनों के यहां जल्दी पहुंचने के लिए भाई पूरे दिन अपने वाहनों पर दौड़ते रहे। रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी भीड़ रही। दूरदराज क्षेत्रों से भाई खील-बतासे व मिठाई लेकर अपनी बहनों के घर पहुंचे। सड़क पर खील-बतासे बेचने वालों की भी भीड़ रही। टेंपो, टाटा मैजिक, टैक्सी आदि डग्गामार वाहनों की खूब चांदी कटी। सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में घूमते रहे।
बहनों ने घरों में रंगोली व चौक बनाकर विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की। भाई को टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए सुख समृद्धि, वैभव व दीर्घायु की मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें