फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतियों की क्षमा मांगने में न करें शर्म : ऋतुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित जैन अतिथि भवन में सकल जैन समाज की ओर से क्षमावाणी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विशिष्ट अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज रहे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी गलतियों की क्षमा मांगने में कोई शर्म नहीं करनी चाहिए, चाहे कोई छोटा हो या बड़ा।
सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि क्षमावाणी पर्व पर गलतियों के लिए क्षमा मांगी जाती है। कमलदत्त शर्मा ने कहा कि यह पर्व हमें गलतियों से बचाने और सत्य की ओर जाने की प्रेरणा देता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने रग-रग में दौड़ता वह नवकार है... गीत पर नृत्य किया। इसमें अविशी, आस्था, स्वस्ति, दिव्यांशी, आध्या, परी रहीं। समाज के मंत्री नवीन जैन ने अतिथियों के साथ अध्यक्ष हेमंत जैन, अतुल जैन, संजय जैन को आमंत्रित किया। कार्यक्रम संयोजक संजय जैन और मंत्री नवीन जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिखा और अनव ने साधु की आहार क्रिया के बारे में बताया। नृत्य नाटिका मोक्ष का द्वार में साक्षी, सीमा, शिखा, शेफाली, सुहानी, श्रेया, अन्वीक्ष ने त्रिलोक तीर्थ के दर्शन कराए। मंगल ध्वजा लहराई गीत पर वर्तिका, स्वस्ति, लविषा, अलका ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ का संदेश देते हुए नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर अतुल जैन, मनोज जैन, मयूर जैन, अर्पण जैन, हेमंत जैन, नवीन जैन, पंकज जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें