फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG : बंदर को निगल गया अजगर, नजारा देख उड़ गए ग्रामीणों के होश

Fri, 04 Aug 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अथहर महमूद सिदिदकी, बिजनौर
विज्ञापन
बंदर को निगल गया अजगर
विज्ञापन
बिजनौर में कालागढ़ की नई कॉलोनी में रविवार को शिवमंदिर के पीछे एक बंदर को अजगर निगल गया। वहां का नजारा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर की गिरफ्त में आए बंदर के छटपटाने और आस पास पेड़ों पर बैठे अन्य बंदरों के चीखने और चिल्लाने की आवाजों से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी की भी हिम्मत यह नहीं हुई कि अजगर के पास तक चला जाए। किसी ने उसी दौरान वन विभाग को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी आर के भट्ट व कर्मी इंद्रमोहन मौके पर पहुंचे। लोग सभी इस भयावह नजारे को देखते रहे। 
विज्ञापन


जहां हाईडिल कॉलोनी निवासी युवक योगेन्द्र की मदद से अजगर को पकड़ा लिया गया। लेकिन तब तक वह बंदर को निगल गया था। अजगर को बोरे में बंद करके उसे जंगल मे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बहुत ही खतरनाक होता है शिकार को निगलने के बाद अजगर

बंदर को निगल गया अजगर
रिटायर्ड डीएफओ नरेन्द्र सिंह का कहना है कि जब अजगर किसी शिकार को निगल रहा होता है तो उसका पूरा ध्यान व पकड़ शिकार पर ही होती है। निगलने के तुरंत बाद शिकार को वह बल खाकर खत्म करता है। इसके कुछ ही देर बाद वह उल्टी कर देता है। इस दौरान वह पूरी तरह से आक्रामक व खतरनाक होता है। ऐसे मे उससे दूर ही रहना अच्छा है। यह घटनाएं वाईल्ड लाईफ की स्वस्थ घटनाएं है। इनसे जंगल के वन्यजीवों से समृद्ध होने का पता चलता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें