फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक से लौटीं सीमा पूनिया की हालत बिगड़ी, जीका की आशंका, दिल्ली रेफर

Sat, 03 Sep 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई  खेलों में  'डिस्क थ्रो' मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने वाली  ओलंपियन खिलाड़ी सीमा पूनिया की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। पूनिया की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


च‌िकित्सकों के मुताबिक सीमा पूनिया को  बुखार, जोड़ो में दर्द और सरदर्द की शिकायत है। चिकित्सकों का ये भी कहना है कि बुखार, जोड़ो में दर्द और सरदर्द जीक‌ा वायरस के भी लक्षण हैं। जीका वायरस की आशंका के चलते सीमा पूनिया को दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पूनिया अभी हाल ही ओलंपिक खेलों से बिना किसी पदक के लौटीं हैं।

बता दें कि मेरठ निवासी सीमा पूनिया वर्ष 2014 के कॉमनवेल्‍थ ऐशियाई खेलों  के 'डिस्कस थ्रो' मुकाबले में गोल्ड मेडल विजेता हैं। मूल रूप से सीमा पूनिया सोनीपत निवासी है। पूनिया की शादी सकौती निवासी एथलीट अंकुर पूनिया से हुई है, जो कि उनके कोच भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें