ओलंपियन अन्नू रानी के पिता गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड पाकर बेहद खुश हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड प्राप्त कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में विकास भवन सभागार में गुरुवार को ओलंपियन अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड व तीन लाख 11 हजार का चेक सौंपा गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने यह अवार्ड सौंपा।
विज्ञापन
वहीं अन्नू के पिता ने कहा कि बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार का नाम रोशन किया, जिसका फल आज हमें मिल रहा है। रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड प्राप्त कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। अन्नू रानी ने भी पिता को यह अवार्ड देने पर खुशी जताई है।
इसके बाद सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा अन्नू हमारे प्रदेश व देश का गौरव है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने अन्नू रानी के 2010 से टोक्यो ओलंपिक 2021 तक की उपलब्धियां बताते हुए सराहना की।