पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में शुक्रवार को गंग नहर में डूबने की तीन घटनाएं हुईं। सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह एक युवक को बचा लिया। अभी दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
उधर, मुजफ्फरनगर जिले के भोपा में एक वृद्ध महिला गंग नहर में कूद गई। कुछ युवकों ने महिला को बाहर निकाला और उसे भोपा सीएससी पर ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।