फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध से मारपीट

विज्ञापन
मारपीट में घायल पीड़ित चंद किरण स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खेत पर रखवाली कर रहे क्षेत्र के गांव पलटूपुरी निवासी चंद किरण (72) के साथ गांव खता निवासी युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित चंद किरण ने बताया कि 16 नवंबर को वह नंगली खादर में स्थित अपने खेत पर रात के समय लावारिस पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए रखवाली कर रहा था। रात लगभग 10 बजे वह अपने भाई पूरन के साथ खेत पर बनी झोपड़ी में था। तभी नंगली खता निवासी युवक मौके पर आया और कहा कि वह पुलिसकर्मी है और डंडे से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं। उसके भाई पूरन ने मौके से भागकर ग्रामीणों व परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित का पुत्र रोहताश मौके पर पहुंचा और उक्त युवक से अपने पिता की जान बचाई। हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें