फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में वृद्ध की कोरोना से मौत, छह नए केस मिले, 122 पहुंची कुल एक्टिव केसों की संख्या

Thu, 13 Aug 2020 09:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • कोरोना से वृद्ध की मौत, छह नए केस मिले
  • वृद्ध का सहारनपुर के मेडिकल कालेज में चल रहा था उपचार
  • जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 122 हुई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान सहारनपुर के मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव बताई गई है। उधर, जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं, जबकि 21 लोग ठीक हुए हुए हैं। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 122 हो गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले मिले हैं। शामली में 48 वर्षीय और 55 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा बनत में 24 वर्षीय युवक और गांव जलालपुर में 29 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है।

थानाभवन के गांव उस्मानपुर में 25 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। कोरोना पॉजिटिव 21 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 122 हो गई है। 
विज्ञापन


उधर, थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया गया है कि चार दिन पहले वृद्ध के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती गया किया था।

बुधवार शाम को हालत बिगड़ने पर उसे सहारनपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। सीएमओ संजय भटनागर ने कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत होने की पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इससे पहले सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि मृतक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे होम आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें