फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढला कैथवाडा मे बुजुर्ग जोकि कोरोना पॉजेटिव पाया गया था बिते दिन को उनकी मृत्यु हो जाने पर उनका अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा सूरजक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बढ़ला कैथवाड़ा गांव के कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वृद्ध के परिजनों का सैंपल लेने पहुंचे तो उन्होंने शव उन्हें न सौंपने की बात कहकर हंगामा कर दिया। इसके बाद टीम लौट आई। देर शाम पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित गांव बढ़ला कैथवाडा के छिद्दा सिंह(85) कई दिन से बीमार थे। चार दिन पहले पहले वह मेडिकल में इलाज कराने गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी कोरोना की जांच कराई तो वे पॉजिटिव मिले। इसके बाद उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। भावनपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रोहित कुमार ने छिद्दा सिंह के परिवार के 28 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। बृहस्पतिवार को वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने उन्हें सूचना दिए बिना ही शव का सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम वृद्ध के परिजनों का सैंपल लेने पहुंची थी, लेकिन उन्होंने सैंपल देने से मना कर दिया। काफी हंगामे के बाद टीम लौट आई। टीम मुंडाली थाने पहुंची और मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम फिर से बढ़ला कैथवाड़ा पहुंची। परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। टीम ने 22 लोगों के सैंपल लिए, जबकि छह लोग पहले ही मेडिकल में सैंपल दे चुके हैं। अभी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
खुलेआम घूम रहे परिजन
ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध छिद्दा सिंह की मौत के बाद से गांव में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने 28 परिजनों को होम क्वारंटीन किया था, लेकिन सभी परिजन गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। एसओ ने बताया कि गांव को हॉटस्पॉट बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी परिजन को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें