फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था तेल का खेल

विज्ञापन
पुट्ठ्हा गांव में तेल चोरी का मामला।
विज्ञापन
एसएसपी ने छापा डलवाया, 500 लीटर तेल बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- पूटठा इंडियन ऑयल के डिपो के पास चल रहा था तेल का अवैध गोदाम
- टीपीनगर पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध, कप्तान ने जांच बैठाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पूठा गांव में स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के पास तेल का खेल चल रहा था। एसएसपी ने साइबर क्राइम और एएचटीयू थाने से अवैध रूप से चल रहे तेल गोदाम पर छापा मारा। मौके से 500 लीटर तेल बरामद हुआ है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। टैंकरों से तेल चोरी कर बेचने वाला गिरोह काफी समय से यह खेल कर रहा था। इस मामले में टीपीनगर पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है। इस पर एसएसपी ने जांच शुरू करा दी है। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। आपूर्ति विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूठा में इंडियन ऑयल के डिपो के पास एक अवैध तेल का गोदाम चल रहा है। डिपो से टैंकरों से तेल बाहर भेजा जाता है। टैंकरों से कुछ लोग तेल निकाल कर उसे अवैध तेल गोदाम में लाकर बेचते हैं। इसमें पुलिस की भी मिलीभगत है। इस सूचना पर कार्रवाई की गई। टीम ने गोदाम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और करीब 500 लीटर डीजल बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि आपूर्ति विभाग को भी मौके पर बुलाया गया है। संबंधित थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें