फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
बहसूमा। कावड़ मार्ग का निरक्षण करते उपजिला अधिकारी संतोष कुमार, सीओ मवाना पंकज लवानिया व थाना प
विज्ञापन
बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया, उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार और थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के गांव बटावली स्थित नहर पुल पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी इंतजाम पूरे करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें