फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड मार्ग के पूठ पुल पर यात्रा को लेकर निरीक्षण करते एसपी देहात। संवाद
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार और क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। मार्ग पर हर गतिविधि की लगातार निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें