सरधना। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दूसरे विशेष दिवस पर रविवार को प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर और बीडीओ सुनीत भाटी ने क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बीएलओ से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और संशोधन आवेदनों की जानकारी ली। अधिकारियों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं के नाम सूची में शामिल करने व नाम-पते की त्रुटियां ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा ताकि कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। एसडीएम सेंगर ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम सूची में जांच लें। किसी त्रुटि या नाम गायब होने पर संबंधित बीएलओ को आवेदन दें।