फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने बाढ़ बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
धामपुर के गांव तिपरजोत में सिंचाई विभाग कीओर से हुए बाढ़ कार्यों का निरीक्षण करते मुख्य अ​भियंत
विज्ञापन
धामपुर। सिंचाई विभाग लखनऊ निदेशालय से नामित अधिकारियों ने शुक्रवार को अफजलगढ़ सिंचाई खंड में हुए बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अफजलगढ़ सिंचाई खंड की ओर से जनपद बिजनौर की छह बाढ़ परियोजनाओं को 13.65 करोड़ की लागत से वर्षा काल से पहले पूरा किया जाना था। अधिशासी अभियंता धामपुर अवधेश कुमार शर्मा ने बताया बिजनौर में खो नदी के दाएं किनारे स्थित मुकरपुरी-सिपहिया वाला, सुंदरवाली तटबंध, तिपरजोत तटबंध, ग्राम कादरगंज तटबंध, धारा नदी के किनारे घासी वाला- नारायण वाला तटबंध, नकटा नदी पर कस्बा बढ़ापुर में सुरक्षा हेतु तटबंध संबंधी परियोजनाओं को समय से पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

शासन से नामित समिति में मुख्य अभियंता गंगा ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता मेरठ भारतेंदु गौड़ आदि आए। अधिकारियों ने बताया कि जहां कमी पाई गई है।
विज्ञापन

उन्हें दूर करने के लिए निर्देशित किया है। विभाग का मुख्य उद्देश्य बरसात के दिनों में बाढ़ से बचाव के कार्य को दुरुस्त रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें